यूपी निकाय चुनाव में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। झांसी में 4 मई को नगर निकाय का चुनाव होगा। मतदान को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए झांसी पुलिस ने भी पूरी तैयारियां कर ली है। जिसको लेकर आज झांसी के मऊरानीपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी व कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पांडे सहित पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसके साथ ही नगर के लोगो को सुरक्षा का एहसास भी दिलाया गया।
बता दें कि फ्लैग मार्च मऊरानीपुर कोतवाली से शुरू होकर , सुखनई नदी से होता हुआ नई बस्ती पहुंचा। जहां जवानों के बूटो की आवाज से नगर के देखने वालो की भीड़ जमा हो गई। वही कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पांडे द्वारा नगर की जनता को भरोसा दिलाया की चुनाव के दौरान किसी भी तरह से कानून व्यवस्था बिगड़ने नही दी जाएगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

