आज की महिलाएं किसी से भी कम नहीं है। आज हर फील्ड के जरिए महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। जहां पहले महिलाओं को क्रिकेट खेलने से रोका जाता था वहीं आज महिलाओं ने इस चीज़ को गलत साबित कर के देश को गौरवान्वित महसूस कराया। आज महिलाएं भी भारत का नाम बुलंदियों पर पहुंचाने में लगीं हुईं हैं।
अब देश में महिलाओं के लिए महिला प्रीमियर लीग का आयोजन भी होने लगा है। पहली बार विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की टीम को फाइनल जीतने के लिए 132 रनों का लक्ष्य मिला था। नेट सीवर ब्रंट की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टूर्नामेंट के फ़ाइनल मुक़ाबले में मुंबई ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया। जिसे नैट सिवर-ब्रंट की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। सिवर-ब्रंट प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।नैट सिवर ब्रंट ने 55 गेंदों पर 60 रन बनाए. हालांकि, मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ ख़ास अच्छी नहीं रही थी तो लोंगो के मन को चिंता हो गई थी कि कहीं हार ना जाए क्योंकि दूसरे ही ओवर में यास्तिका भाटिया चार रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं थी।
चौथे ओवर में हेली मैथ्यूज़ जेस जोनासेन ने पवेलियन लौटाया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैट सिवर-ब्रंट के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिली। हरमनप्रीत कौर 37 रन बनाकर रन आउट हुईं उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स मैदान में बैटिंग के लिए उतरी लेकिन टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही। मुंबई इंडियंस की गेंदबाज इसी वॉन्ग ने दूसरे ही ओवर में एक के बाद एक दो विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका दे दिया।
इसके बाद से ही दिल्ली कैपिटल्स टीम संभल नहीं सकी और लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन आख़िर के ओवरों में शिखा पांडेय और राधा यादव की जोड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेजी से रन जुटाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया। एक तरफ से विकेट गिरते रहे तो दूसरी तरफ़ से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कमान संभाले रखी, लेकिन 35 रन के निजी स्कोर पर लैनिंग रन आउट हो गईं।
मुंबई इंडियंस के लिए इसी वॉन्ग और हेली मैथ्यूज़ ने तीन-तीन विकेट चटकाए। एमिलिया कर को एक विकेट हासिल हुआ। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए याद रखी जाएंगी। डब्लूपीएल के फॉर्मेट के हिसाब से टॉप पर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीधे फ़ाइनल में पहुंची है। वहीं एलिमिनेटर मुक़ाबले में यूपी वॉरियर्स को आसानी से मात देकर मुंबई इंडियंस ने फ़ाइनल में जगह बनाई है।
दोनों ही टीमों की तरफ़ से टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग ने अपनी टीम की तरफ़ से सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की नैट सिवर ब्रंट ने 272 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों ही विदेशी खिलाड़ियों के पास रहा। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग के पास जहां ऑरेंज कैप है, वहीं मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज़ ने पर्पल कैप पर क़ब्ज़ा जमाया।

