उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी जोश और उत्साह देखा जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों के सदस्य भी काफी सक्रीय है। सभी नेता और राजनेता भी अपने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। इसके साथ ही लोगो से अपील भी कर रहे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
बता दें कि दिवंगत मुलायम सिंह यादव की बहु और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने भी लखनऊ में वोट डाला है और मतदाताओं से वोट डालने की अपील भी की है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की विशाल जीत का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बड़े स्तर पर विकास हुआ है। यहाँ 1995 से लगातार भाजपा के ही मेयर रहे है और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। इसके अलावा जब उनसे भाजपा की जीत को लेकर पूछा गया तब उन्होंने कहा कि क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में।

