उत्तर प्रदेश में माफियाओं का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी हैं योगी की सरकार में कोई माफियां नहीं बचेगा साथ ही आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में घोषित माफियाओं के खिलाफ इस समय पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है कुछ दिन पहले ही माफिया अतीक का काला साम्राज्य मिट्टी में मिल चुका है और अब खुद को डॉन समझने वाले मुख़्तार अंसारी की बारी हैं इतना ही माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ लगातार एक्शन लिए जा रहे हैं, इसी बीच यूपी पुलिस ने 1 लाख के इनामी जुगनू वालिया को भी दबोच लिया है.सूत्रों के अनुसार, जुगनू वालिया मुख्तार के गैंग का अहम सदस्य रहा है इतना ही नहीं ये मुख्तार का बेहद करीबी भी माना जाता है.आपको बता दें की जुगनू वालिया को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है,इसके ऊपर 1 लाख का इनाम घोषित था. जुगनू वालिया मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य भी है साथ ही यूपी पुलिस को भी काफी समय से इसकी तलाश थी |
घोषित माफियाओं की लिस्ट में जुगनू वालिया भी शामिल
दरअसल यूपी में माफियाओं की जो लिस्ट घोषित की गई थी, उसमें जुगनू वालिया का भी नाम दर्ज था,ये मुख्तार अंसारी का काफी करीबी था. ख़बरों के मुताबिक़ मुख्तार के एक आदेश पर ये बड़े से बड़े जुर्म को अंजाम दे देता था |
1 दर्जन केस दर्ज
जुगनू वालिया पर लखनऊ में ही गंभीर अपराधों के मामले में करीब 1 दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं जिसमे इसके ऊपर हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी जैसे मामले चल रहे हैं.बताया ये भी जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय इसके पास से एक पिस्टल और विदेशी मुद्रा भी मिली है,फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर रही है इतना ही नहीं पुलिस को उम्मीद है कि ये कई राज खोल सकता है |

