टीवी का मोस्ट पॉपुलर सिटकॉम शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दर्शकों को पिछले 15 सालों सा हंसा रहा है लेकिन शो के किरदार मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी यानि जेनिफर मिस्त्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोडयूसर असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने केवल असित मोदी पर ही नहीं एग्जक्यूटिव प्रड्यूसर जतिन बजाज के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज करवाई है।
रोशन भाभी उर्फ जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोडयूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो असित मोदी की हरकतों से परेशान हो चुकी थीं इसलिए उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि असित मोदी उन्हें आपत्तिजनक मेसेज भेजते थे कई बार तो सरेआम उनके होठों की तारीफ करते थे। कई बार तो वह अकेले में कमरे में भी बुलाते थे और मुझसे फ्लर्ट करते थे। एक बार असित ने सिंगापुर में उन्हें अपने रूम में विस्की पीने के लिए बुलाया था। वह उनकी इन बद्तमीजी से परेशान हो गई थीं और फिर उन्होंने शो को अलविदा कहना सही समझा।
यहां तक कि एक बार तो असित ने कहा था कि उनका मन कर रहा है कि वह उन्हें पकड़कर किस कर लें। बकौल जेनिफर, वह असित की ये बात सुनकर काफी डर गई थीं। हालांकि, असित ने इन आरोपों को खारिज किया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब असित मोदी पर आरोप लगा हो इससे पहले शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शौलेश लोढ़ा ने असित मोदी पर सैलरी टाइम से ना देने को लेकर FIR दर्ज कराई थी। शौलेश के अलावा अंजलि मेहता का किरदार निभा चुकी नेहा मेहता ने भी असित मोदी पर सैलरी न देने का आरोप लगाया था। 2020 में शो से किनारा कर चुकीं नेहा का आरोप था कि 6 महीने से उनकी सैलरी क्लियर नहीं की जा रही है। हालांकि, असित मोदी का कहना था कि वह काफी समय से नेहा से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह जवाब नहीं दे रही हैं।

