बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज 35वां जन्मदिन है बहुत की कम समय में उन्होनें इंडस्ट्री में अपनी अलग छाप, पहचान बनाई। साल 2007 से उन्हें एक्टिंग का पहला ब्रेक मिला। साल 2008 में एक्ट्रेस ने ‘रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड और फैंस के बीच दिल में जगह बना ली उसके बाद उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी और साल 2010 में नुष्का की दो फिल्में रिलीज हुई बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात। जिनमें अनुष्का ने शानदार काम किया। जिसके बाद अनुष्का की गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होने लगी थी, उन्होंने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इसके बाद अनुष्का ने फिल्म एनएच -10, ऐ दिल है मुश्किल और सुल्तान जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से फैंस को दीवाना बना दिया था। अनुष्का ने बॉलीवुड के बड़े से बड़े एक्टर के साथ काम किया है। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे सितारों का नाम शामिल है। अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम वामिका है।
विराट का प्रोफेशनल अलग और अनुष्का का प्रोफेशनल अलग लेकिन वो कहते हैं ना जोड़िया ऊपर वाला बनाता है। Virushka काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, एक दूसरे की केयर और आपस में दोनों करियर को लेकर भी चियर अप करते दिखाई देते हैं। विराट चाहें क्रिकेट मैच हारे या जीते लेकिन अनुष्का हमेशा उन्हें सपोर्ट करती हैं। फैंस भी कपल को बहुत पसंद करता है और लोग कमेंट कर के लिखते हैं Virushka Made For Each Other, Forever Love of Virushka।

कहतें हैं पति और पत्नी से पहले एक दोस्त का रिश्ता काफी गहरा और स्ट्रॉग होता है। Virushka पति पत्नी का रिश्ता तो बखूबी से निभाते दिखते हीं है लेकिन दोस्त के रूप में भी वो कई बार नजर आते हैं।
अपने शादी की सालगिरह के मौके पर अनुष्का ने अपनी फिल्म ‘परी’ का ये पोस्टर या कहें मीम शेयर किया था जिसमें विराट कोहली के साथ वो नजर आ रही हैं और इस पर लिखा था, ‘परी नॉट ए फेयरी टेल।’
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हों या फिर विराट कोहली (Virat Kohli) दोनों एक दूसरे के लिए किसी भी खास मौके की फोटो शेयर करना नहीं भूलते हैं। खूबसूरत पोस्ट के साथ दोनों अपने रिश्ते की शानदार बॉन्डिंग को अपने साझा करते हैं। दोनों बॉलीवुड के हैप्पी कपल में से एक हैं, ये बात उनकी हर पोस्ट और पब्लिक प्रेजेंस में साफ देखने को मिलती है।

