मेट गाला 2023 का आगाज़ हो गया है। इस बार के इवेंट में बॉलीवुड की चुलबुली और मोस्ट टैलेंटेड एक्टर आलिया भट्ट ने अपना डेब्यू किया है। आलिया ने अपने लुक से मेट गाला के रेड कारपेट पर चार चांद लगा दिए। 1 लाख मोतियों के गाउन में एक्ट्रेस परी से कम नहीं लग रहीं थी।
1लाख मोतियों से जड़े गाउन में आलिया ने मेट गाला में बिखेरा जलवा
आलिया के 1 लाख मोतियों से जड़े गाउन को बेहद ही बारीकी तौर पर फेमस डिजाइनर प्रबल गुरूंग ने डिजाइन किया। आलिया ने लुक को पूरा करने के लिए वाइट ग्लव्स पहने हैं जिनपर मोती लगे हैं और साथ ही स्टोन इयरिंग्स कैरी किए हैं जो बेहद चमक रहे हैं। हाल्फ-अप हाल्फ-डाउन वाला सेंटर पार्टिंग का हेयरस्टाइल रखा है. मेकअप आलिया ने ब्रोंज टोन का चुना है और गालों पर ब्लश के साथ ही न्यूड लिप्सटिक के साथ फैंस का दिल लूट लिया और साथ ही मेट गाला के लोंगो का ध्यान भी आलिया के परी लुक पर टिक गया।
अब बात करते हैं देसी गर्ल से बनी विदेशी प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक की
अब मेट गाला इवेंट का आगाज़ किसी एक सेलेब्रिटी के लिए तो होता नहीं है तमाम देश-विदेश के एक्टर-एक्ट्रेस इसमें शिरकत करते हैं। अब बात की जाए देसी गर्ल से बनी PC यानि प्रियंका चोपड़ा के लुक की तो उन्होनें ग्लैमर से रेड कारपेट पर तड़का लगा दिया। इवेंट में एक्ट्रेस अपने डार्लिंग हसबैंड निक जोनस के साथ ब्लैक में ट्विनिंग कर पहुंची थीं. प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउन पहना था लेकिन सबका ध्यान उनके डायमंड नेकलेस पर टिक गया। बताया जा रहा है PC ने जो नेकलेस पहना था उसकी कीमत 2.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 204 करोड़ रुपए है।

बोल्ड गाउन में प्रियंका ने जब गाला इवेंट में एंट्री की तो उनका सबसे जोरदार तालियों के साथ वेलकम हुआ. एक्ट्रेस के साथ उनके पति अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास भी थे। प्रियंका अपने डियर हसबैंड का हाथ थामे हुए गाला में पहुंची थीं। इस दौरान कपल ने साथ में रेड कार्पेट पर पैप्स के लिए जमकर पोज दिए।
मेट गाला 2023 का आयोजन न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आगाज़ हो गया है। प्रियंका, आलिया ने अपना जलवा बिखेर दिया है अब दीपिका का भी इंतजरा है मेट गाला के इस बार लुक को लेकर। इस बार की मेट गाला 2023 की थीम फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को सम्मानित करेगा, जिनकी 2019 में मृत्यु हो गई थी। इसी के अनुसार ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ की थीम रखी गई है।

