इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा (Tauqeer Raza Khan) आये दिन अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में बने रहते है। तौकीर रजा अपने बयान से एक खास समुदाय के लोगों को भड़काने की कोशिश में लगे रहते हैं। तो वहीं एक बार फिर तौकीर रजा ने एक ऐसा ही बयान दिया जिससे वह फिर से चर्चा में आ गए है. बता दें कि तौकीर रजा हमेशा बीजेपी, पीएम मोदी और RSS को हमेशा निशाने पर रखते है. ऐसे में इस बार भी तौकीर रजा ने मुस्लिमों से ऐसी अपील की है जो लिन्चिंग जैसी घटनाओं को बढ़ाने वाली है।
दरअसल, मौलाना तौकीर रजा ने लिंचिंग के नाम पर मुसलमानों को भड़काते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर तुम पर कोई भीड़ हमला करती है तो उनमें से किसी एक को पकड़कर तब तक मारो जबतक वो मर न जाए क्योंकि हमें अपनी हिफाजत खुद करनी ही होगी और हमें खुद की हिफाजत के साथ-साथ अपनी बहन बेटियों को भी महफूज रखना होगा कि क्योंकि हमारी बहन बेटियां यहां सुरक्षित नहीं है।
“देश में मुस्लिम की बेटियां सुरक्षित नहीं”
बता दें कि तौकीर रजा ने भाषण में आगे कहा कि देश में औज मुस्लिमों की बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है और तो और यहां पर मस्जिद तक सुरक्षित नहीं है। कोर्ट हुकूमत के दवाब में फैसला कर रहा है। सरकार के कहने पर ही वह हम पर जुल्म ढा रहे है. उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों के खिलाफ आज जो हो रहा है वो देशद्रोह का हिस्सा है और ये सब प्लांड है। वह सब मुसलमान को इन्ही सब चीजों में फंसाना चाहते हैं। इससे हम सब को सावधान रहने की जरूरत है। आपको बता दें कि मीडियों सूत्रों ने बताया है कि तौकीर रजा का ये वायरल वीडियो महाराष्ट्र के औरंगाबाद का है, जहां पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने समुदाय के लोगों से ये बातें कही है।
ये भी पढ़ें…
Devendra Yadav: केजरीवील की तुलना श्री राम से करने वाले बयान पर भड़के कांग्रेस नेता
PM मोदी को बताया देशद्रोह
बता दें कि इससे पहले मौलाना तौकीर रजा ने देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर भी कई बार विवादित बयान दे चुके है। उन्होंने पीएम मोदी को देशद्रोह बताया तो RSS को एक आतंकवादी संगठन करार दे दिया था।तौकीर रजा ने कहा कि था कि अगर सरकार देश में शांति चाहती है तो RSS पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। RSS के साथ-साथ उन्होंने विश्व हिन्दु परिषद और बजरंग दल पर भी पाबंदी लगाने की बात कही थी और ऐसे हिंदू संगठनों को आतंकवादी संगठन करार दिया था।
वक्फ को लेकर कही थी यह बात
बता दें कि तौकिर रज़ा ने इससे पहले वक्फ को लेकर भी बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि हम वक्फ बिल का कड़ा विरोध करते हैं। सरकार वक्फ संशोधन के नाम पर मुसलमानों की संपत्ति को अपने कब्जे में करना चाहती है। हम सब वक्फ की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। बता दें कि तौकिर रज़ा शुरुआत से ही वक्फ बिल लाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल देश में इस प्रकार के बिल की कोई जरूरत नहीं थी। सरकार जबरदस्ती वक्फ बिल मुसलमानों पर थोप रही है। वक्फ बिल में कई ऐसे बिंदु शामिल किए गए हैं, जिनका उद्देश्य सिर्फ मुसलमान को परेशान करना है। उन्होंने आगे कहा कि वक्फ की संपत्ति के लिए कहा गया है कि 5 साल का प्रैक्टिसिंग मुस्लिम होना जरूरी है। अब सरकार कैसे तय करेगी कि कौन प्रैक्टिसिंग और नॉन-प्रैक्टिसिंग मुस्लिम है? संशोधन के माध्यम से वक्फ बोर्ड में हिंदू और दूसरे समुदाय को लाने का प्रयास किया जा रहा है, जो गलत है।

