छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। नक्लसलियों द्वारा लगाई की आईडी से डीआरजी के 11 जवान शहीद हो गए हैं। घटना अरनपुर की बताई जा रही है। घटना की पुष्टि एसपी ने की है। वहीं हादसे के बाद सीएम बघेल ने घायल जवानों के शहीद होने पर दुख जताया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, शहीदों को सादर नमन, उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। नक्सली बौखलाहट में घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

