प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को देश के पहले और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा विपक्ष के कई नेताओं ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- “मैं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं।” कांग्रेस अध्यक्ष खडगे ने ट्वीट कर कहा- “पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।”
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- “पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत भारत के विचार और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिकता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले मूल्यों को रोशन करते हुए एक प्रकाश स्तंभ की तरह लंबी है। उनकी दृष्टि और मूल्य हमेशा हमारी अंतरात्मा और कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं।”
गौरतलब है कि भारत की आजादी में जवाहरलाल नेहरू की प्रमुख भूमिका रही थी। भारत को अंग्रेजों की शासन से मुक्ति दिलाने के लिए पंडित नेहरू ने अंग्रेजों से लड़ाइयां लड़ी और जेल भी गए। वह 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री भी बने। वह 1947 से 1964 तक 74 साल की उम्र में मरने तक पीएम रहे।

