यूपी के महोबा शहर के कोतवाली पुलिस को साइबर अपराध पर अंकुश लगाने में बड़ी कामयाबी मिली है। करीब 1 माह पूर्व शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 110000 की ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस की बेहतर और सफल कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की है।
महोबा पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर भयमुक्त समाज में अपराधों पर लगाम लगाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में बीते 1 माह पूर्व मध्य प्रदेश के रहने वाले दो शातिर अपराधियों अतुल शर्मा और देवेंद्र मरैया को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी राम प्रवेश राय ने बताया कि महोबा शहर में रहने वाले दीपांशु कुशवाहा ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक महोदय को दिया था। जिसमें ₹110000 की धनराशि ट्रेड के नाम से ट्रांसफर करवाई थी। इन अपराधियों द्वारा ₹358035 का लाभ का लालच दिया गया था । पुलिस साइबर सेल की टीम ने इन दोनों अपराधियों के पास से शत-प्रतिशत रुपयों की बरामदगी कर ली गई है । तो वही पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस का इस बेहतर बरामदगी पर आभार जताया है।

