Maharashtra Jharkhand Assembly Election: चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 48 विधानसभा और 2 संसदीय क्षेत्रों के लिए उप चुनाव की तारीखों की घोषणा की। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव होंगे, जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे।
पहले चरण के लिए मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को होगा। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी दो चरणों में होंगे।
47 विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए 13 नवंबर को और एक विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे भी 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है।

