उमेश पाल हत्याकांड को लेकर आज प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट फैसला सुना सकती है। इस मामले में बाहुबली अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ समेत 11 लोग आरोपी हैं। अतीक, अशरफ और फरहान को करीब 12 बजे पुलिस कोर्ट ले जाएगी। कोर्ट में उमेश पाल की पत्नी या अन्य सदस्य मौजूद नहीं रहेगा। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान सिर्फ उमेश पाल का भांजा मौजूद रहेगा। उमेश पाल अपहरण केस में आज जज डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ल फैसला सुनाएंगे।
पुलिस अतीक अहमद और अशरफ को साथ ले जा सकती है। कोर्ट ले जाने से पहले पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। जिस समय पुलिस दोनों को लेकर कोर्ट निकलेगी, तब एक साइड का ट्रैफिक रोकते हुए काफिला निकाला जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल साथ में होगा। PRV112 वैन में लगे कैमरे व शहर में लगे सभी ट्रेफिक कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सभी चौराहों पर ट्रैफिक अलर्ट मोड पर रहेगा, सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई, कोर्ट परिषद छावनी में तब्दील कर दिया गया।
सोमवार को अतीक को एनकाउंटर का जहां पूरे रास्ते खौफ सताया तो कल ही उसे CBI की एक विशेष अदालत ने झटका दे दिया साल 2018 में रंगदारी मांगने, मारपीट करने और अपहरण करने के मामले में माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उनके बेटे उमर अहमद (Umar Ahmed) की आरोप मुक्त करने का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज़ करते हुए झटका दे दिया है।
सोमवार को उमेश और अशरफ दोनों को प्रयागराज की नैनी जेल में लाया गया। जेल सूत्रों के मुताबिक पूरी रात अतीक के मन में बैचेनी रही और सेल में टहलता रहा। अतीक ने जब जेल में एंट्री ली तो उसने अपनी पगड़ी उतारी और निढाल होकर वो फैल गया। प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट फैसला सुना सकती है। इस मामले में बाहुबली अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ समेत 11 लोग आरोपी हैं।
अतीक को जेल में मैनुअल के हिसाब से सभी जरूरी चीजें जैसे एक टूथपेस्ट, साबुन और टूथब्रश उसे दिया गया। साथ ही अतीक को एक कंबल और चादर भी दी गई अतीक ने रात करीब 4 बजे जेलकर्मी से बाहर टहलने की गुजारिश की, उसने कहा कि उसे बेचैनी और सरदर्द हो रहा है इसलिए वो थोड़ा खुली हवा में टहलना चाहता है। यहीं नहीं, अतीक ने पहरे पर तैनात जेलकर्मी से देर रात पूछा कि क्या अशरफ आ गया है।
वहीं अशरफ ने रोजे रखें हैं तो जेल में उसे सहरी के वक्त खाने-पीने का सामान दिया गया। दोनों भाई एक जेल की छत के नीचे लेकिन बैरक अलग रखी गई है। इससे पहले भी दोनों नैनी सेंट्रल जेल में एक साथ रह चुके हैं।

