एक तो पहले से ही बारिश के बाद से टमाटर गुस्से से पहले ही लाल हो गया 140 रूपये किलो टमाटर के बढ़े रेट ने आम आदमी और घर की रसोई का बजट बिगाड़ा हुआ है, केवल टमाटर ही नहीं हरी सब्जियों में तीखी हरी मिर्च परवल, गोभी, लौकी, सहित अन्य सभी हरी सब्जियों के बढ़े दाम आम आदमी के जेब पर और रसोई पर असर डाल रहें हैं। आम आदमी की खाने की थाली से स्वाद बिल्कुल गायब हो गया और अब एक झटका इसके बाद एक और लगा है जो लोग एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं उनके लिए बुरी खबर है तेल कंपनियों ने एक एलपीजी सिलेंडर के दाम 7 रूपये बढ़ा दिए हैं।
सब्जियों के बाद एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े
तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को झटका दे दिया है, एक एलपीजी सिलेंडर पर तेल कंपनियों ने 7 रूपये बढ़ा दिए हैं, हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर दाम में कोई बदलाव नहीं आया है उसके रेट उतने ही बने हुए हैं जितने थे। बात की जाए एलपीजी सिलेंडर की तो 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का खुदरा मूल्य 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो चुका है। वहीं घरेलू सिलेंडर करने वालों के लिए अभी कोई झटके वाली बात नहीं क्योंकि दाम स्थिर बने हुए हैं, मार्च 2023 में घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी और 1103 रुपये में घरेलू सिलेंडर मिल रहा है।

