Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही समय बाकि है. चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है जिसको लेकर देश भर की सभी पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. सत्ताधारी भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है. वह तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की क्रांति धरा मेरठ से चुनावी शंखनाद करेंगे. यहां वे आज एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे जिसकी काफी दिनों से तैयारियां की जा रही है.
बता दें कि पीएम मोदी की मेरठ रैली काफी खास रहने वाली है क्योंक करीब 15 साल बाद राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी प्रधानमंत्री के साथ दूसरी बार मंच साझा करेंगे. पीएम मोदी मेरठ की इस रैली से पश्चिमी यूपी के 5 से अधिक सीटों को साधेंगे और टीवी के राम यानी अरुण गोविल के लिए वोट मांगेंगे. दरअसल अरुण गोविल मेरठ से भाजपा प्रत्याशी है जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के सहयोगी दलों के नेता भी आशीर्वाद मांगेंगे.
पश्चिमी यूपी के लिए मील का पत्थर
पीएम मोदी की इस रैली को राज्य में बीजेपी के चुनाव अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस रैली में बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों के लोग भी भाग लेंगे। गौरतलब है कि पश्चिमी यूपी से लेकर उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सभी सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण में 19 अप्रैल को बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। हालांकि, मेरठ और बागपत में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा।
चुनाव प्रबंधन में अहम भूमिका निभा रहे बीजेपी के प्रदेश संयोजक और विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा, “मेरठ में प्रधानमंत्री की रैली पश्चिमी यूपी के लिए मील का पत्थर साबित होगी. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत होगी.” इस बार राज्य की सभी 80 सीटें।”
रैली में जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल का काफी प्रभाव है और उसने हाल ही में एनडीए में बीजेपी से हाथ मिलाया है. बीजेपी की सहयोगी पार्टी आरएलडी के प्रवक्ता आतिर रिजवी ने इस बात की पुष्टि की है कि आरएलडी प्रमुख जयंत सिंह बीजेपी के साथ मंच साझा करेंगे. मोदी की रैली के लिए बीजेपी और आरएलडी दोनों ने व्यापक तैयारियां की हैं. भाजपा की जिला इकाई के प्रमुख शिवकुमार राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए रविवार दोपहर केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान में बसों, कारों और ट्रैक्टरों से बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है.
बीजेपी और आरएलडी नेताओं के मुताबिक, पीएम मोदी की रैली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास पर चर्चा और गन्ना किसानों को संबोधित करने जैसे कई पहलुओं पर फोकस रहेगा. केंद्र सरकार ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया. चौधरी चरण सिंह रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के दादा और दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोद के संस्थापक चौधरी अजित सिंह के पिता थे.

