Loksabha Election 2024 LIVE: चुनाव आयोग अब से कुछ ही देर में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने वाला है। लोकसभा का मौजूदा कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नई लोकसभा का गठन होना है. देश के कुछ विधान सभाओं का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है. जिनमे आन्ध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। इन राज्यों में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच चुके हैं, जहां वह दोपहर तीन बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे.
Loksabha Election 2024 LIVE: 3:03 PM
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू, कुछ ही समय में होगा चुनावी तारीखों का ऐलान
Loksabha Election 2024 LIVE: 3:10 PM
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा चुनाव का पर्व, देश का गर्व है. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है. लोकसभा चुनाव में 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जायेंगे।
Loksabha Election 2024 LIVE: 3:15 PM
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा। उन्होंने मतदाताओं की संख्या बताते हुए कहा कि देश में कुल 98.8 करोड़ मतदाता है जिनमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला मतदाताओं की संख्या है.
Loksabha Election 2024 LIVE: 3:20 PM
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 1.8 करोड़ युवा पहली बार वोट डालेंगे।
Loksabha Election 2024 LIVE: 3:25 PM
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी है जबकि 55 लाख EVM और 4 लाख वाहन हैं।
Loksabha Election 2024 LIVE: 3:30 PM
लोकसभा चुनाव के दौरान 85 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा मिलेगी। नॉमिनेशन से पहले चुनाव आयोग वरिष्ठ लोगों के लिए फॉर्म मुहैया कराएगा।
Loksabha Election 2024 LIVE: 3:35 PM
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं है इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाएंगे। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि किसी भी वालंटियर या संविदा कर्मचारी की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगेगी।
Loksabha Election 2024 LIVE: 4: 02 PM
7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को आगाज, 4 जून को आएंगे नतीजे

