Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने शनिवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. इसके मुताबिक, पहले चरण के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी. 30 मार्च तक नामांकन पत्रों का निरीक्षण किया जाएगा. 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. बता दें कि पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा.
देश में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगा. दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का 7 मई, चौथे चरण का 13 मई, पांचवें चरण का 20 मई, छठे चरण का 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा. गौरतलब है कि वर्त्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है. उससे पहले नई लोकसभा का गठन होना है.
प्रथम चरण का मतदान:
शुरुआती चरण में आठ सीटों पर मतदान होगा। निर्वाचन क्षेत्रों में शाहजहाँपुर, कैराना, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मोरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल हैं। इन सीटों के लिए नामांकन 20 मार्च से 27 मार्च तक होगा और मतदान 19 अप्रैल को होगा।
दूसरे और तीसरे चरण का मतदान:
दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मेरठ शामिल होंगे। इन सीटों के लिए नामांकन 28 मार्च से 4 अप्रैल तक होगा, इसके बाद 26 अप्रैल को मतदान होगा।
तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, उरई और बरेली शामिल होंगे। इन सीटों के लिए नामांकन 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होगा और वोटिंग 7 मई को होगी.
चौथे और पांचवें चरण का मतदान:
चौथे चरण में शाहजहाँपुर, खीरी, दौराला, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराईच में मतदान होगा। इन सीटों के लिए नामांकन 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होगा और 13 मई को मतदान होगा.
इसी तरह पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कासगंज और गोंडा शामिल होंगे। इन सीटों के लिए नामांकन 26 अप्रैल से 3 मई तक होगा और 20 मई को मतदान होगा.
पूर्वांचल में सातवां चरण:
उत्तर प्रदेश में छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में 29 अप्रैल से 6 मई तक नामांकन और वोटिंग 25 मई को होगी.
इसी तरह राज्य में सातवें चरण के दौरान महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, ग़ाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर और रॉबर्ट्सगंज में 7 मई से 14 मई तक नामांकन होगा और 1 जून को मतदान होगा।

