Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च से पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। आज पार्टी ने अपनी घोषणापत्र समिति के गठन की भी घोषणा की है। इस समिति की अध्यक्षता रक्षा मंत्री और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह करेंगे, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक होंगी.
समिति में 27 सदस्यों को जगह
गौरतलब है कि बीजेपी की घोषणापत्र समिति में कुल 27 सदस्य शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार 400 से अधिक सीटें जीतने का मिशन रखा है, जिससे संकेत मिलता है कि पार्टी काफी विचार-विमर्श के बाद अपना घोषणापत्र पेश करेगी। अनुमान के मुताबिक बीजेपी इस बार अपने घोषणापत्र में कई अहम वादे कर सकती है.
उल्लेखनीय है कि भाजपा तेजी से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है, और विशेष रूप से, पार्टी उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से दिग्गज नेताओं को उम्मीदवार बना रही है। जहां तक घोषणापत्र समिति की बात है तो इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी शामिल किया गया है.

जेपी नड्डा ने बनाई कमेटी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि निर्मला सीतारमण को संयोजक और पीयूष गोयल को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, समिति में पार्टी के 24 नेता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया हैं, जिनमें अर्जुन मुंडा, भूपेन्द्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी शामिल हैं।
राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों को प्राथमिकता
घोषणापत्र समिति में मध्य प्रदेश के मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय जैसे नेताओं को शामिल किया गया हैं। इसके अलावा, इसमें असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, रविशंकर प्रसाद, केशव प्रसाद मौर्य, विनोद तावड़े, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी और तारिक मंसूर भी शामिल हैं।

