बसपा सांसद और माफिया मुख़्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गयी है। आज लोकसभा सचिवालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर अफ़ज़ाल अंसारी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया। अफजाल अंसारी छह बार विधायक और दो बार सांसद चुने गए हैं। बता दें कि बीते 29 अप्रैल को गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने अफजाल को गैंगस्टर एक्ट में चार साल कैद की सजा सुनाई थी।
गौरतलब है कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम कहता है कि क्रिमिनल केस मामले में दो साल या उससे अधिक की सजा पाने वाले किसी भी व्यक्ति को ‘ऐसी सजा की तारीख से’ अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और जेल में समय बिताने के बाद छह साल के लिए अयोग्यता बरकरार रहेगी।

