कड़कड़ाती सर्द के बीच देर रात तक लोग नववर्ष के जश्न में दुबे रहे। शहर के होटलों, रेस्टोरेंटों, मॉल आदि में नए साल के जश्न में देर रात तक चली पार्टी में करोड़ों के जाम छलकाए गए। मिली जानकारी के अनुसार शहर के लगभग 500 से अधिक शराबों की दुकानों से करीब 7 करोड़ से अधिक के शराब की विक्री हुई है।
देर रात तक दुकानें खुली रही
आबकारी विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शहर में नए वर्ष को लेकर 31 दिसंबर को देर रात तक विभाग के निर्देश पर शराब की दुकानें खुली रही। जिसका असर हुआ कि रात भर में ही लोग लगभग 7 करोड़ के शराब अटक गए। आबकारी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर को नए जश्न के दौरान लगभग 7 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है। ये बिक्री गाजियाबाद के 500 दुकानोपर हुई है। शहर में कुल 54 अस्थाई और 32 स्थाई बार है। विभाग द्वरा देर रात तक दुकान खोलने की छूट दी गई थी। जिसमें करोड़ों की शराब बिक गई।
ये भी पढे; 28 जनवरी को RWA के लिए होगा मतदान, सेक्टर -37 के आम सभा में निर्णय
गौरतलब है कि नए साल के जश्न पूरे विश्व में लोग अपने तरीके से मना रहे है, लोग इसको लेकर काफी उत्साहित भी हैं। इस दौरान लोग अपने तरीके से पार्टी इन्जॉय कर रहे है। जिसका असर शहर में भी खूब देखने मिला है। शहर के मॉल, होटल, आदि के साथ आवासीय सोसायटी में भी देर रात तक लोग जश्न में दुबे नजर आए।

