कर्नाटक चुनाव में भाजपा और कांग्रेस लगातार रैली और जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं सिर्फ इतना ही एक दुसरे पर ताबड़तोड़ ज़ुबानी हमले भी करने लगे हुए,
इसी बीच आपको बता दें की कांग्रेस की तरफ से बयान जारी किया गया था इस बयान में कांग्रेस ने बोला था की अगर कांग्रेस सत्ता में आती हैं तो कांग्रेस बजरंग दल पर बैन लगा देगी,इस बयान के बाद मानो राज्य में घमासान मचा हुआ हैं इतना ही नहीं अब बजरंग दल की चंडीगढ़ इकाई ने इस मामले में कांग्रेस को मानहानि का नोटिस भेजा है जिसमे संगठन ने 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है |
खरगे ने भी लगाया ‘बजरंग बली’ का नारा
दरअसल कर्नाटक में चुनाव को लेकर सियासी माहौल चरम पर है. अभी तक तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जय बजरंग बली के नारे के साथ भाषण की शुरुआत और अंत कर रहे थे अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाने और लगवाने लगे हैं. साथ ही आपको बता दें की यह इसलिए बड़ी बात है, क्योंकि कर्नाटक चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में कांग्रेस ने जीतने के बाद बजरंग दल को बैन करने का वादा किया है. इसके बाद से कांग्रेस और बजरंग दल के बीच ठनी हुई है इतना ही नहीं बजरंग दल कांग्रेस का जमकर विरोध कर रहा है दूसरी और वंही खरगे ने अपने नारे में कहा था ‘जय बजरंग बली, तोड़ दे भ्रष्टाचार की नली’ |

