जंतर मंतर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगतार जारी है विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक समेत कई दिग्गज पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न जैसे कई आरोप लगाए थे
आरोप लगाने के बाद जब पहलवानों की कार्यवाही पर कोई एक्शन नहीं लिया गया तो सभी पहलवानों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया था, और आज इस प्रदर्शन का सांतवा दिन है।
खिलाडियों ने धरना स्थल पर बृजभूषण शरण सिंह के अपराधों की एक लिस्ट भी तैयार करके लगाई थी, सभी पहलवानों ने बताया था की जब तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR नहीं होगी, वे सभी ऐसे ही प्रदर्शन जारी रखेंगे
हालांकि कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह हमेशा से इन आरोपों से नकारते रहे है, इसी बीच पीटी उषा जैसे खिलाड़ियों ने जंहा पहलवानों को धरना ख़त्म करने की हिदायत दी थी वंही दूसरी और कपिल देव,अभिनव बिंद्रा और हाल ही में नीरज चोपड़ा जैसे बड़े खिलाड़ी भी पहलवानों के समर्थन में उतर आये,
आपको बता दें की भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण की मुसीबतें मानो कम होने का नाम ही नहीं ले रही, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में शुक्रवार को देश के शीर्ष पहलवानों की भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा कथित यौन दुराचार के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई हुई।
साथ ही एफआईआर में से एक नाबालिग द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत पर है। दूसरी प्राथमिकी अन्य पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ी है। इसी तरह दूसरा मामला 6 पहलवानों की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
खिलाड़ियों को रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था: बृजभूषण
इधर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने से पहले पहलवानों को मामले की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने कहा, “मैं न्यायपालिका के फैसले से खुश हूं, इस देश में न्यायपालिका से बड़ा कोई नहीं है। प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश आ गया है, मैं सुप्रीम कोर्ट से बड़ा नहीं हूं साथ ही मैं आदेश का स्वागत करता हूं।” वंही सूत्रों की माने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह अब अपना इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं।
पहलवानों से मिलने पहुंची प्रियंका गाँधी
वंही आज सुबह 7.45 बजे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर जा पहुंची। जहां उन्होंने धरने पर मौजूद महिला पहलवानों के साथ बातचीत की और मामले से जुड़ी जानकारी ली। प्रियंका गाँधी का कहना है कि बृजभूषण सिंह पद का दुरुपयोग कर सकते हैं। उन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हे जेल भेजा जाना चाहिए।
ये खिलाड़ी हमारा मान हैं। ये कड़ी मेहनत और संघर्ष करके देश के लिए मेडल जीतती हैं। इनका शोषण, इनका अपमान.. देश की हर एक महिला का अपमान है। इनको न्याय मिले – पूरा देश ये चाहता है। pic.twitter.com/8Ro8GrHKER
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 29, 2023
प्रियंका गाँधी ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से बात की। वे करीब एक घंटे धरना स्थल पर रहीं। इसी बेच विनेश और साक्षी बातचीत करते हुए भावुक हो गईं। प्रियंका ने विनेश के सिर पर हाथ रखकर दिलासा भी दिलाया
आपको बता दें इससे पहले आपको कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी पहलवानों के समर्थन में आये और उन्होंने बताया पहलवानों द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए ताकि यह पता किया जा सके कि आरोपी को कौन बचा रहा था। इसी के साथ आज दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी शाम 4 बजे जंतर मंतर भी प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में आएंगे |

