मुरादाबाद में कितने राउंड में होगी मतगणना
दरअसल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मेयर पद और 70 वार्ड पार्षद पद के लिए 6 टेबलों पर मतगणना होगी इसी के साथ निकाय चुनावों के लिए हुए मतदान के बाद अब सुबह 8 बजे से शुरू मतगणन होगी जो की कुल 22 राउंड में मतगणना होगी. साथ ही आपको बता दें की जिलाधिकारी मुरादाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार पर्याप्त संख्या में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी,इतनी ही नहीं भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं ,खुद पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मतगणना स्थल पर पहुंचकर ले रहे हैं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा मतगणना कर्मियों के साथ ही उम्मीदवारों के मतगणना एजेंट को पूरी तलाशी के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जा रहा है,तो वंही थाना मझोला इलाके के मंडी समिति परिसर में सुबह 8:00 बजे से मतगणना होगी|
फिरोजाबाद में 11 बजे आएगा पहले राउंड का रिजल्ट
फिरोजाबाद में 73 अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों और 1033 पार्षद सभासद भाग्य का फैसला होना है. निकाय बार अध्यक्ष और सभासद के लिए 640 गणना टेबल पर मतों की गिनती होगी. पहले राउंड का परिणाम 11 बजे करीब . नगर निगम में मेयर पद के लिए 11 और पार्षद पद के 491 प्रत्याशी मैदान में हैं|
हाथरस में कितने टेबल पर होगी वोटों की गिनती
हाथरस जिले में 2 नगर पालिका और 7 नगर पंचायतों के लिए 152 टेबलों पर 9 अध्यक्ष पद और 144 सभासद पदों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी. इस दौरान प्रत्येक टेबल पर पांच कार्मिकों को तैनात किया गया है. मतगणना के लिए जिला प्रशासन की ओर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं|
लखनऊ में खोला गया स्ट्रॉन्ग रूम
लखनऊ में नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती के लिए स्ट्रॉन्ग रूम खोल दिया गया है. निकाय चुनाव की प्रेक्षक लीना जौहरी ने स्ट्रॉन्ग रूम खोलने की अनूमती दी. अब प्रत्याशियों और इलेक्शन एजेंट की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया. डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार भी मौजूद. रमाबाई अम्बेडकर मैदान में जोन 1 में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया. काउंटिंग के दौरान किसी भी टेबल पर एक समय मे प्रत्याशी या उनका इलेक्शन एजेंट या काउंटिंग एजेंट में से सिर्फ 1 व्यक्ति रहेगा|
फिरोजाबाद में पहले राउंड का रिजल्ट
फिरोजाबाद में 73 अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों और 1033 पार्षद सभासद भाग्य का फैसला होना है. निकाय बार अध्यक्ष और सभासद के लिए 640 गणना टेबल पर मतों की गिनती होगी. पहले राउंड का परिणाम 11 बजे करीब . नगर निगम में मेयर पद के लिए 11 और पार्षद पद के 491 प्रत्याशी मैदान में हैं|

