उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को बुधवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan) दिया जाएगा। नेताजी के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पद्म विभूषण पुरस्कार लेने के लिए बुधवार को दिल्ली (Delhi) पहुंचेंगे।
दिवंगत मुलायम सिंह यादव को बुधवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाएगा। बुधवार की शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें ये पुरस्कार दिया जाएगा। ये कार्यक्रम शाम पांच बजे होगा। पद्म विभूषण पुरस्कार लेने के लिए नेताजी के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। पद्म विभूषण पुरस्कार कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और नेताजी की बड़ी बहू डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगी
केंद्र सरकार के ओर से सपा संस्थापक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को मरनोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का एलान किया गया था। गौरतलब है कि पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री- देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं
बता दें कि नेताजी का निधन बीते साल 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के एक अस्पताल में हुआ था। तब मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सांसद थे, अब उनकी बड़ी बहू डिंपल यादव इस सीट से सांसद हैं।

