आकांक्षा दुबे की मौत के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। बता दें कि आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस थी। अब एक्ट्रेस की मौत को लेकर उनकी माँ मधु दुबे ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के ही गायक समर सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गायक समर सिंह पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि समर सिंह ने ही षड्यंत्र रचकर उनकी बेटी को मौत के घाट उतरवाया है। दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की माँ ने वाराणसी के सर्किट हाउस के सामने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सारनाथ पुलिस पर भी भरोसा नहीं है।
समर सिंह ने एक्ट्रेस की हत्या की साजिश रची
उन्होंने आगे कहा कि बेटी की मौत में मामले में सारनाथ पुलिस ने किसी तरह की छेड़छाड़ की तो ठीक नहीं होगा। एक सवाल के जबाब में मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह शातिर है और जेल में घड़ियाली आंसू बहा रहा है। उन्होंने कहा कि समर सिंह की पहचान मेरी बेटी आकांक्षा के कारण बनी। तीन साल पहले समर सिंह को कोई जानता नहीं था। मेरी बेटी ने उसका साथ दिया। सोशल मीडिया पर दोनों के फोटो देखे जा सकते हैं। बेटी ने समर सिंह के साथ काम किया, लेकिन इन दौरान उसने उसे उसका एक पैसा नहीं दिया। उसके रूपये समर ने हड़प लिये। आरोप लगाया कि होटल मैंनेजर, अरूण दुबे, उसकी पत्नी समेत कुछ और लोग समर सिंह से जुड़े हैं। समर सिंह ने मेरी बेटी की हत्या की साजिश रची और उसके आदमियों ने अंजाम दिया।
गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे मौत मामले में गिरफ्तार भोजपुरी गायक समर सिंह को 72 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने की अर्जी सारनाथ पुलिस ने सोमवार को अदालत में दाखिल किया। सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सौरभी पाठक की अदालत ने मंगलवार को आरोपित समर सिंह को तलब किया है। समर सिंह के अधिवक्ताओं अनुज यादव और अन्य ने भी एक आवेदन दिया। आवेदन के जरिये कहा गया कि सारनाथ थाने की पुलिस कस्टडी रिमांड अर्जी की प्रति उपलब्ध कराई जाए।

