बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। नवरात्र के समय में ईश्वर के आशीर्वाद स्वरूप में बेटी की किलकारी गूंजी है। इस खुशी को तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जाहिर करते हुए ये जानकारी दी और लिखा- ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।
तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी यादव ने भी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा- “आज किलकारी गूंजी है मेरे घर-आंगन में खुशियों का ऐसा तोहफा दिया है ईश्वर ने।” एक और ट्विट के साथ रोहिणी आचार्य ने लिखा- “बनकर नन्हीं सी परी मेरे घर मेहमान आई है, खुशियों की संग सौगात लाई है दादा-दादी बनने की खुशी में मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है।”
बनकर नन्हीं सी परी
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 27, 2023
मेरे घर मेहमान आई है
खुशियों की संग सौगात लाई है
दादा-दादी बनने की खुशी में
मम्मी-पापा के चेहरे पे जो मुस्कान लाई है.. pic.twitter.com/3qlhQhaQ5c
राेहिणी अपने भाई भाभी के पापा मम्मी बनने पर इतना खुश हैं कि उन्होनें तीसरा ट्विटर करते हुए लिखा- भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे मेरे घर में खुशियों का सदा यूँही वास रहे। मन सुख के सागर में गोते भरे पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलके।

