Ganesh Chaturthi : भगवान गणेश हिन्दू धर्म में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवता हैं। हिंदू धर्म में इन्हें प्रथम देव माना जाता है। इसलिए हिंदू धर्मावलंबी किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करते है। माना जाता है कि भगवान गणेश की पूजा करने के बाद प्रारंभ होने वाला कार्य हर हाल में पूरा होता है। भगवान गणेश को बुद्धि का देवता भी माना जाता है। भगवान शिव व माता पार्वती के पुत्र गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। गणेश चतुर्थी निकट है पर इसपे काफी संदेह है कि आज है या कल है गणेश चतुर्थी।
पुराणों के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। भक्त जन्मोत्सव को बड़े धूम धाम से मानते है। बता दें कि गणेश चतुर्थी पर लोग पूरी भक्ति और श्रद्धा से ज्ञान और समृद्धि के देवता की पूजा करते हैं।गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु सहित पूरे भारत में काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में विशेष रूप से गणेशोत्सव को 10 दिनों तक बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को गणेशोत्सव या विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: आगरा में खाकी को शर्मशार करने वाला दरोगा गिरफ्तार, लोगों ने खंभे से बांध कर किया ये काम
गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त-
इस बार तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कई लोग आज यानी 18 सितम्बर को तो कई लोग 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मना रहें है। बता दें कि पंचांग के अनुसार इस साल चतुर्थी तिथि 18 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से शुरू होगी और 19 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर खत्म हो जाएगी। उदयातिथि मान्य होने के कारण इस साल गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 19 सितंबर 2023, मंगलवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 19 सितंबर का दिन गणेश स्थापना के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। 19 सितंबर को गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 01 बजकर 28 मिनट तक है।

