बॉलीवुड के किंग खान की पठान के बाद अब उनकी फिल्म जवान 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन शाहरूख खान की जवान ने गर्दा मचा दिया है।
पहले ही दिन जवान ने मचा दिया गर्दा
जवान फिल्म रिलीज से पहले ही रिकार्ड तोड़ चुकी है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 51.17 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और 7 सितंबर को रिलीज होते ही किंग खान की जवान ने पहले ही दिन बंपर कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान ने सभी भाषाओं में 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
पहले दिन किंग खान की जवान ने कमा डाले इतने पैसे
वहीं अगर जवान की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जवान 100 करोड़ के क्लब मं एंट्री कर चुकी है। फिल्म ने करीब 120 करोड़ का कलेक्शन किया है हालांकि ऑफिशियल नंबर्स आने पर ये आंकड़ा बदल सकता है।
पठान के समय जैसे दर्शकों ने सिनेमा घरों के अंदर झूमना शुरू कर दिया था ठीक वैसे ही किंग खान की जवान के पहले दिन फिल्म देखने पहुंचे दर्शक सिनेमा घरों में खूब झूम उठे। ‘जवान’ में शाहरुख के किलर लुक्स, स्क्रीन पर आग लगा देने वाले एक्शन सीन्स और इमोशंस का फुल पैक है मूवी।

