खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर हो रहे कार्रवाई को लेकर विदेशों में बैठे खालिस्तानी समर्थक भारतीय दूतावासों पर हमला और प्रदर्शन कर रहे है। बता दें कि हाल ही में खालिस्तानी समर्थकों ने ब्रिटेन और अमेरिका में भारतीय दूतावासों पर हमला किया था। प्रदर्शनकारियों ने इमारत के बाहर खालिस्तानी झंडे लहराए थे। तब दूतावास के बाहर सुरक्षा चाक – चौबंद नहीं थी। जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सरकार के सामने नाराजगी जताई थी।
अमेरिकी सरकार अब हरकत में आ गई है। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर सरकार ने भारी सुरक्षा बल तैनात कर वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस ने दूतावास के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। अब बुधवार को एक बार फिर खालिस्तानियों ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास पर हमला करने के उद्देश्य से पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन प्रदर्शनकारियों को दूतावास की ओर नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने दूतावास की सुरक्षा बढ़ाते हुए यहां बैरिकेडिंग कर दी है।

