Kalki Dham : प्रधानमंत्री मोदी आज यूपी के दौरे पर हैं सबसे पहले वो संभल कल्कि धाम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने क लिए पहुंचे और कल्कि धाम की आधारशिला रखी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री ने पूजन किया पूजा के दौरान पीएम मोदी की एक ओर सीएम योगी और दूसरी ओर आचार्य प्रमोद कृष्णम बैठे।
5 एकड़ और 5 साल में तैयार होगा श्री कल्कि धाम
कल्कि धाम के इस शिलान्यास कार्यक्रम में देशभर से 11000 से अधिक साधु-संत संभल पहुंचे कई धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मंदिर के शिलान्यास समारोह में उपस्थित हैं। बता दें श्री कल्कि धाम मंदिर परिसर 5 एकड़ में बनकर तैयार होगा और इसके निर्माण में 5 साल का समय लगेगा। कल्कि मंदिर का निर्माण बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से होगा।
श्री कल्कि धाम मंदिर में होंगे 10 गर्भगृह भगवान विष्णु के 10 अवतारों के विग्रह किए जाएंगे स्थापित
मंदिर के शिखर की ऊंचाई 108 फीट होगी और श्री कल्कि धाम मंदिर में 10 गर्भगृह होंगे जिनमें भगवान विष्णु के 10 अवतारों के विग्रह स्थापित किए जाएंगे। भूमि पूजन अनुष्ठान समाप्त होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा 18 साल पुराना सपना पूरा हो रहा है जैसे शबरी को विश्वास था राम आएंगे वैसे ही आचार्य प्रमोद कृष्णम को ये विश्वास था कि प्रधानमंत्री मोदी आएंगे। आपने मुझे बेशक लिखित में कुछ नहीं दिया लेकिन मुझे शबरी जैसा विश्वास था।
सीएम योगी ने कहा भारत के अंदर जो पहले असंभव था आज वो संभव हो रहा है
इसके बाद सीएम योगी ने संबोधन कर कहा राम लाला के विराजमान के बाद यूपी में पीएम ने आज कल्की धाम की आधारशिला रखी उनके आगमन पर हार्दिक आभार नए भारत में सुरक्षा की गारंटी है मोदी की गारंटी है। सीएम ने कहा भारत के अंदर जो पहले असंभव था आज वो संभव हुआ है। अबूधाबी में हिन्दू मंदिर बनकर तैयार है सीएम ने कहा आज भारत के अंदर सभी सीमा सभी सुरक्षित है जिसकी वजह से आप सभी सुरक्षित है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कल्कि मंदिर के लिए हमें पिछली सरकारों से लड़नी पड़ी लंबी लड़ाई
इसके बाद प्रधानमंत्री ने संबोधन किया और कहा कि श्री कल्कि मंदिर के लिए हमें पिछली सरकारों से लड़ाई लड़नी पड़ी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लंबी लड़ाई लड़ी जितना आनंद मुझे हो रहा है इस कल्कि मंदिर को लेकप आचार्य प्रमोद कृष्णम की मां की आत्मा को उससे कई गुना आनंद हो रहा होगा। पीएम ने कहा आज आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा उनके पास मुझे देने के लिए कुछ नहीं है मैं सिर्फ भावना दे सकता हूं अच्छा हुआ उनके पास मुझे देने के लिए कुछ नहीं है वरना जमाना तो इतना बदल गया है कि अगर आज सुदामा श्रीकृष्ण को एक पोटली चावल देते तो वीडियो निकल जाती और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच जाता कि सुदामा ने श्रीकृष्ण की भ्रष्टाचार की रिश्वत दी मैं आपका धन्यवाद देता हूं कि आपने मुझे सिर्फ भावना दी।
”कुछ लोग अच्छा काम मेरे लिए छोड़ कर चले गए जनता के आर्शीर्वाद से उसे भी पूरा करेंगे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ”कुछ लोग अच्छा काम मेरे लिए छोड़ कर चले गए आने वाले समय में जो अच्छा काम रह गया है, जनता के आर्शीर्वाद से उसे भी पूरा करेंगे। कल्कि का अवतार भगवान राम की तरह ही हजारों सालों की रुपरेखा तय करेगा ये धाम उन भगवान को समर्पित है, जिनका अभी अवतार नहीं हुआ है। हमारे शास्त्रों में भविष्य को लेकर हजारों साल पहले इस तरह की बातें लिखी गई हैं। आज प्रमोद कृष्णम जैसे लोग इन अवधारणाओं को आगे बढ़ा रहे हैं, वे उनकी पूजा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा आज भारत में तीर्थों का हो रहा विकास
प्रधानमंत्री ने कहा आज भारत में तीर्थों का विकास हो रहा है देश से सैकड़ो किमी दूर अरब की धरती पर अबू धाबी में पहले हिंदू विराट मंदिर के लोकार्पण के साक्षी भी बने हैं। इसी कालखंड में हमने विश्वनाथ धाम को निखरते देखा है, इसी कालखंड में हम काशी का कायाकल्प देख रहे हैं। इसी दौर में महाकाल के महालोक की महिमा हमने देखी है। हमने सोमनाथ का विकास देखा है, केदार घाटी का पुनर्निर्माण देखा है हम विकास भी, विरासत भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए चल रहे हैं। आज विदेशों से हमारी प्राचीन मूर्तियां भी वापस लाई जा रही हैं और रिकॉर्ड संख्या में विदेशी निवेश भी आ रहा है।

