मनीष सिसोदिया के बाद आज दिल्ली का बजट कैलाश गहलोत पेश कर रहें हैं। 78,800 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। बजट सत्र से पहले सीएम केजरीवाल ने ट्विट करते हुए लिखा- आज बजट पेश हो रहा है दिल्ली के सब लोग आज मनीष जी को बहुत मिस कर रहे हैं। पर उनके काम रुकने नहीं देंगे। उनके द्वारा शुरू किए गए सभी काम दोगुनी स्पीड से किए जाएँगे।
आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। दिल्ली के सब लोग आज मनीष जी को बहुत मिस कर रहे हैं। पर उनके काम रुकने नहीं देंगे। उनके द्वारा शुरू किए गए सभी काम दोगुनी स्पीड से किए जाएँगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 22, 2023
अशोक गहलोत बजट पेश करते हुए सीएम केजरीवाल के कई अहम काम को गिनवाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस सबमें आशा जगाता है और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विश्वास देता है कि सरकार उनका ख्याल हमारी सरकार रखेगी।
आज 100 से ज्यादा योजनाओं की डोर स्टेप डिलीवरी है। भ्रष्टाचार के मसले पर जीरो टॉलरेंस की नीति को ध्यान में रखा गया है। हमें लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। दिल्ली में केजरीवाल माॅडल पर भारत के 140 करोड़ लोगों भरोसा है।
आठ साल में दिल्ली सरकार ने कई ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स को पूरा किया है। सिग्नेचर ब्रिज, बारापुला का दूसरा चरण पूरा हुआ, आश्रम फ्लाईओवर, और अंडर पास का काम पूरा हुआ। मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि आठ साल ने पीडब्लूडी ने 28 फ्लाईओवर और एलिवेटेड सड़कों का निर्माण पूरा किया है।
साफ, सुंदर और आधुनिक दिल्ली को ये बजट समर्पित करता हूं। दिल्ली की परकैपिटा इनकम 14.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2023 में 7379 हो गई है जो दिल्ली के इतिहास में सबसे ज्यादा है। कैलाश गहलोत ने G-20 को लेकर भी बजट में खास प्लान किया और कहा कि 2023-24 में पूरा कर लिया जाएगा, जिसमें1400 किमी सड़कों का सौंदर्यीकरण, विभिन्न हिस्सों में 26 फ़्लाइओवर, 3 डबल डेकर फ़्लाइओवर, 1600 इलेक्ट्रिक बसें, 57 डिपों का इलेक्ट्रिफ़िकेशन, तीन विश्व स्तरीय बस डिपो, दो आधुनिक बाद टर्मिनल, नौ नए बस डिपो, 1400 नए बस शेल्टर, साफ यमुना के लिए छह प्वाइंट एक्शन प्लान और तीनों कूड़े के पहाड़ों को खत्म करना।
बजट पेश करते हुए कैलाश गहलोत ने बड़े दावे भी किए हैं और कहा है कि सला 2023-24 के बाद से
एक सड़क, या फुटपाथ ऐसा नहीं होगा जो टूटा होगा। जो एजेंसी काम करेगी मेंटेनेंस की जवाबदेही उसकी ही होगी। पीडब्लूडी की सड़कों पर धूल जमा न हो इसके लिए आधुनिक मशीनों से लगातार धुलाई की जाएगी, इसके लिए 70 रॉड स्वीपिंग मशीनें, 210 वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें खरीदी जाएंगी।
250 इंटीग्रेटेड वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें भी तैनात की जाएंगीं। ये प्रोजेक्ट 10 साल का है और इस पर इस दौरान 19,466 करोड़ खर्च का अनुमान है। आगामी वित्त वर्ष के लिए 2034 करोड़ का प्रस्ताव है। लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्लान से मेट्रो और बसों को जोड़ने की योजना, दिल्ली में जल्द मोहल्ला बस योजना शुरू की जाएगी।
फ्लाईओवर और सड़क-पुलों के लिए बजट पेश करते हुए कैलाश गहलोत ने कहा नए फ्लाईओवरों के लिए 722 करोड़ का प्रस्ताव। तीन अनोखे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है, जहां ऊपर मेट्रो और उसके नीचे गाड़ियां चलेंगीं। इनके लिए 321 करोड़ का प्रस्ताव। सड़कों और पुलों से जुड़े स्कीम के लिए 3126 करोड़ का प्रस्ताव।

