जूनियर महमूद (Junior Mehmood Passes Away) नाम से मशहूर कलाकार नईम सैय्यद पेट के कैंसर की लास्ट स्टेज से कुछ सालों से फाइटर की तरह लड़ रहे थे लेकिन कहते है ना कि जब जिसका वक्त आता है ईश्वर के घर जाने का तो उसे जाना ही पड़ता है। नियति के आगे किसी की नहीं चलती ईश्वर ने सबका समय तय किया हुआ डोर ईश्वर के हाथ मे है हम आप कठपुतली हैं और सिर्फ कर्म करते हैं।
कुछ सालों से जूनियर महमूद पेट के कैंसर से कर रहे थेे फाइट
जूनियर महमूद (Junior Mehmood Passes Away) उर्फ नईम सैय्यद ने गुरूवार और शुक्रवार के दरमियान रात 2 बजे मुंबई के खार वाले घर में अंतिम सांसे ली। जूनियर महमूद के बेटे हसनेन ने बताया कि उनके पिता कुछ सालों से पेट के कैंसर की लास्ट स्टेज से जूझ रहे थे लेकिन उन्हें इस बीमारी का कुछ दिन पहले ही पता चला था हमने पापा को देश के सबसे बड़े अस्पताल टाटा मेमोरियल में भर्ती कराया था लेकिन वहां के डीन ने बताया था कि उनके पास सिर्फ दो महीने बचे हैं ऐसे में उन्हें परिवार के बीच ही रहना सही होगा।
BRS Chief KCR Injured : तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR को आई चोट, अस्पताल में भर्ती
जितेंद्र कपूर हो गए थे जूनियर महमूद से मिलकर भावुक
घर पर ही जूनियर महमूद (Junior Mehmood Passes Away) का इलाज चल रहा था और अंतिम समय में उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की थी जो कि काफी भावुक कर देगी दरअसल जूनियर महमूद ने दुनिया को अलविदा कहने से पहले कहा था कि वो जीतेंद्र कपूर से मिलना चाहतें हैं। जितेंद्र कपूर, जॉनी लीवर, सचिन पिलगांवकर, समेत 700 लोग मिलने पहुंचे थे। जितेंद्र जूनियर महमूद से मिलकर भावुक भी हो गए थे और अब बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां जूनियर महमूद को श्रद्धाजंलि देने के लिए पहुंच रहीं हैं।

जानें जूनियर महमूद की जाहिर अंतिम भावुक इच्छा
जूनियर महमूद (Junior Mehmood Passes Away) ने आखिरी इच्छा ये भी जाहिर की थी उन्हें अच्छे इंसान के तौर पर याद किया जाए आप अब तक तो जान ही चुके होंगे कि मैं एक साधारण इंसान हूं इसलिए मेरे जाने के बाद पूरी दुनिया बस मुझे ये कहकर याद करे कि वो आदमी बहुत अच्छा था। 9 साल की उम्र में जूनियर महमूद का एक्टिंग सफर शुरू हुआ और जवान होते होते उन्होंने 250 से ऊपर फिल्में की जिसमें हिन्दी के साथ साथ सात फिल्में ऐसी थी जो कि अलग भाषा में थी। हिंदी फिल्म के अलावा महमूद ने मराठी फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया। जूनियर महमूद ने फिल्म के साथ साथ छोटे पर्दे पर भी काम किया और लोगों का दिल जीता। जूनियर महमूद अपनी पत्नी लता और दो बेटों को छोड़कर दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

