उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले कुछ समय से अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर विवाद मचा है। तो वहीं हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर कांड के एनकाउंटर पर अब लगातार सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष यूपी की सरकार पर हमलावर है। तो वहीं अब इस बीच केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने भी एनकाउंटर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बता दें कि जयंत चौधरी ने कहा है कि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस का डर ही काफी होना चाहिए।
दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी यूपी बिजनौर के ITI मैदान में आयोजित कौशल महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे, उन्होंने यहां पर युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। तो वहीं इस दौरान जयन्त ने कहा की बिजनौर से दो ही खबर छपती थी बाढ़ की गुलदार की लेकिन अब खबर छपेगी कौशल महोत्सव बिजनौर की। अब अलग-अलग एजेंसी ने साथ आकर काम किया है।
“अपराधियों में होना चाहिए वर्दी का डर”
तो वहीं इस दौरान उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मीडिया से बातचीत करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि, वह चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस इतनी मजबूत हो जाए कि उसे एनकाउंटर करने की जरूरत ही न पड़े। जयंत चौधरी ने आगे कहा कि आरोपियों पर काबू पाने के लिए सिर्फ यूपी पुलिस की वर्दी का डर ही काफी होना चाहिए, जिससे मुठभेड़ की जरूरत ही ना पड़े।
“राजनीतिक लोगों को बोलने से पहले सोचना चाहिए”
केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री जयंत चौधरी ने आगे कहा कि “एनकाउंटर एक प्रक्रिया है. उस प्रक्रिया पर जांच होती है और जांच होने तक नोताओं को उस पर बोलने से और बयान देने से बचना चाहिए. राजनीतिक लोगों को ऐसे मामलों पर सहम कर बात करनी चाहिए. तो वहीं जब तक पुलिस मुठभेड़ की जांच नहीं हो जाती, तब तक नेताओं को इस पर बोलने से पहले कई बार सोचना चाहिए।
यूपी उपचुनाव को लेकर कही यह बात
इसके आगे जब मीडिया ने मीरापुर सीट पर उपचुनाव को लेकर जयंत चौधरी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एनडीए 10 की 10 सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हम लोग तालमेल और रणनीति बनाकर सब चीजों पर तालमेल बनाकर ही इलेक्शन लड़ेंगे कोई अकेला नहीं लगा ना बीजेपी ना लोक दल. बता दें कि मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से रालोद विधायक चंदन चौहान ने लोकसभा चुनाव में बिजनौर से जीत हासिल की थी. तो वहीं यूपी में करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, फूलपुर, मझावन और सीसामऊ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. लेकिन अभी तक यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें…
मंगेश यादव के एनकाउंटर से शुरू हुई सियासत
आपको बता दें कि बीते 5 सितंबर को बी लूट कांड के आरोपी मंगेश यादव की यूपी एसटीएफ से हुई मुठभेड़ के बाद उसकी एनकाउंटर मौत हो गई थी. मंगेश यादव का एनकाउंटर पुलिस ने सुल्तानपुर के ही देहात कोतवाली के हनुमानगंज बाईपास पर किया था. बता दं कि मंगेश यादव पर कई दिनों से फरार चल रहा था और उस पर यूपी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था. तो वहीं जब मंगेश यादव का एनकाउंटर हुआ तब से ही विपक्ष यूपी सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे है. ऐसे में इस मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा था कि मंगेश का एनकाउंटर नहीं बल्कि उसकी हत्या कराई गई है. उन्होंने यूपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते.
अनुज सिंह का भी 23 सितंबर को एनकाउंटर
तो वहीं इसके बाद बीते 23 सितंबर को पुलिस ने इसी लूट में एक और आरोपी के फरार चल रहे अनुज प्रताप सिंह और उसके साथी को घेर लिया था. इसी दौरान यूपी एसटीएफ ने उन्नाव के अचलगंज थाना इलाके में अनुज को एनकाउंटर में मार गिरायाथा, जबकि उसका साथी पुलिस की चुंगल से भागने में कामयाब रहा था. जिसके बाद से विपक्ष हमला करते हुए कह रही है कि यूपी पुलिस ने बैलेंस करने के लिए एक ठाकुर का भी एनकाउंटर करा दिया.

