राजनीति और बॉलीवुड का संगम कोई पुराना नहीं है। अक्सर राजनीति और बॉलीवुड के लव एंगल आपस में जुड़ जाते हैं और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाते हैं। अभी हाल ही में इसका उदाहरण स्वरा भास्कर और सपा के सोशल एक्टेविस्ट फहद अहमद की शादी है और अब एक बार फिर राजनीति और बॉलीवुड के गलियारे से एक ऐसी न्यूज सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
क्या परिणीति और राघव चड्ढा हैं रिलेशनशिप में?
हो गए ना आप भी हैरान, तो आपको बताते हैं ऐसा क्यों कहा जा रहा है और सोशल मीडिया पर दोनों क्यों छाएं हुए हैं। दरअसल मुंबई में बीती शाम बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को आम आदमी पार्टी के चर्चित नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा संग स्पॉट किया गया। दोनों को एक साथ ये कयास लगाए जाने लगे कि कि क्या परिणीति और राघव एक-दूजे को डेट कर रहे हैं?
हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी। इससे पहले भी मौजूदा साल के जनवरी महीने में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से एक साथ नवाजा गया था. भारत में पहली बार किसी को यह सम्मान मिला था।
बता दें 15 साल पहले परिणीति चोपड़ा ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल की छात्रा रह चुकी हैं. वहीं राघव चड्ढा की तालीम की बात करें तो वह लंदन स्कूल ऑफ इकॉनिमिक्स से पढ़ाई कर चुके हैं। परिणीति और राघव दोनों ही पढ़ाई में होशियार रहे और अपनी क्लास के टॉपर भी। ऐसा भी बो सकता है कि दोनों की आपस में बनती हो. परिणीति सिंगल हैं और राघव ने भी 34 साल की उम्र तक शादी नहीं रचाई है।
हालांकि, यदि उनके बीच कुछ पक रहा है तो ये तो अब वहीं बता सकते हैं। आप इस बात से वाकिफ तो हैं ही राजनीति और बॉलीवुड में कब क्या धूम धड़ाका हो जाए पता ही नहीं लगता। बाकी सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने में भी देर नहीं लगती है इस बात को भी आप जानते ही हैं। राघव चड्ढा की शादी को लेकर ये बात भी उटी थी कि उनका रिश्ता सीएम केजरीवाल की बेटी के साथ होगा लेकिन महज़ ये भी मामला दब गया अब देखने की बात होगी कि परिणीति और राघव के बीच क्या रिश्ता है।

