IPL 2024 Schedule: देश में लोकसभा चुनाव का असर IPL 2024 पर नहीं पड़ेगा. आम चुनाव के कारण IPL को रोका नहीं जाएगा और न ही इसे विदेश में आयोजित किया जाएगा. IPL 2024 के बाकि सभी मैच अपने ही देश भारत में खेले जाएंगे. अभी तक केवल 7 अप्रैल तक के मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। हालाँकि, अब IPL के बाकि बचे मुकाबले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.
अभी के शेड्यूल के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत 8 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी। इससे साफ हो गया है कि लोकसभा चुनाव का आईपीएल 2024 पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे पहले सिर्फ 7 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल तय किया गया था। बीसीसीआई ने इसकी घोषणा की थी. लीग स्टेज का आखिरी मैच 19 मई को राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच खेला जाएगा. फिर एक दिन के अंतराल के बाद IPL 2024 का नॉकआउट चरण शुरू होगा. पहला सेमीफाइनल मैच 21 मई को खेला जाएगा.
फाइनल 26 मई को खेला जाएगा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2024 के सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे. लीग का अंतिम मैच 26 मई को चेन्नई में होगा। सेमीफाइनल मुकाबला अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे। इस सीज़न के सभी 74 मैच भारत में निर्धारित किए गए हैं। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबला 21 और 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस बीच, क्वालीफायर 2 और फाइनल मैच 24 और 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: RCB vs PBKS: आज आरसीबी और पंजाब के बीच मुकाबला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
गौरतलब है कि 16 मार्च (शनिवार) को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. लोकसभा की 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में मतदान होगा। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक चरण में वोट डाले जाएंगे।

