Ghaziabad News : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के नियोजन विभाग के अधिकारियों द्वारा दिल्ली से मेरठ के बीच रेपिड रेल कॉरिडोर के विस्तार के चल रहे काम के बीच रोड के दोनों तरफ एरिया को विशेष क्षेत्र घोषित करने की तैयारी करने में जुट गया है। जिससे आने वाले वक्त में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी जा सकें।
अपर सचिव ने की समीक्षा
प्रदेश शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में ऐसा किया जा रहा है। इस कड़ी में शासन के अपर सचिव आवास एवं शहरी नियोजन के द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा भी की गई। इस दौरान प्राधिकरण उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अवगत कराया कि टीओडी जोन्स के चिन्हाकंन में केवल दुहाई डिपो से संबंधित पर निर्णय लिया जाना शेष है।
प्रदेश भर के शहरों में बढ़े निवेश
बैठक के दौरान प्रदेश भर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे मेट्रो विस्तार आदि प्रोजेक्ट से लगे एरिया में निजी पूंजी निवेश को बढ़ावा देते हुए प्रोजेक्ट धरातल पर साकार करने की दिशा में चर्चा की गई। इस दौरान खासकर गाजियाबाद, मेरठ, लखनउ, आगरा एवं कानपुर विकास प्राधिकरणों के द्वारा उठाए जा रहे कदमों को लेकर चर्चा की गई। कार्य योजना से अगले पंद्रह दिन के भीतर शासन के सामने प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान स्पष्ट किया गया कि न्यूनतम एक लाख वर्ग मीटर एरिया में नए प्रोजेक्ट धरातल पर साकार किए जा सकें इसके लिए खाका शासन के सामने रखा जाए।
यह भी पढ़ें: नोएडा में डेंगू के चलते मौत का पहला मामला, 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की हुई मौत

