दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला की जाँच केंद्रीय जाँच एजेंसी सीबीआई ने तेज कर दी है। बता दें कि सीबीआई की जाँच की आंच अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तक पहुँच गयी है। सीबीआई ने केजरीवाल को 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद है। अब सीबीआई मुख्यमंत्री केजरीवाल से आबकरी नीति घोटाला मामले में पूछताछ करना चाहती है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल को सीबीआई द्वारा समान जारी कर पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची गई है। इस साजिश से केजरीवाल की आवाज नहीं रुकेगी।
इसके साथ ही उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 16 अप्रैल को पूछताछ के बहाने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची गई है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जिस दिन विधानसभा के अंदर मुख्यमंत्री ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री के दोस्त उनकी कंपनी में मोदी का पैसा है। उसी दिन कह दिया था कि अब अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का होगा। सिंह ने कहा कि इस तरह परेशान करने से हमारे नेता केजरीवाल की आवाज रुकने वाली नहीं है। देश के एक- एक घर में आवाज यह पहुंचेंगी।

