Noida News : गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह तेजतर्रार ईमानदार पुलिस अधिकारी मानी जाने वालीं आइपीएस आधिकारी हैं, जिनके कंधों पर जनपद गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी है। प्रदेश में वह पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले का पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जब से कमान संभाली है जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि भ्रष्ट पुलिस कर्मियों पर भी लगातार एक्शन लिया जा रहा है। इससे पहले भी कई लापरवाह पुलिसकर्मी और अधिकारियों पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एक्शन ले चुकी हैं। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश अपने पुलिसकर्मी और अधिकारियों को देती हैं।
इंस्पेक्टर को किया गया सस्पेंड
ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी तहसील के चिटहेरा गांव में हुए अरबों रुपये के भूमि घोटाले की जांच कर रहे इंवेस्टिगेटिंग ऑफ़िसर इंस्पेक्टर गिरीश राज प्रसाद पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा जांच में लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में कथा वाचक ने तंत्र का हवाला देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
इंस्पेक्टर पर लगाए गए हैं गंभीर आरोप
इंस्पेक्टर गिरीश राज प्रसाद पर चिटहेरा भूमि घोटाले की जांच में लापरवाही बरतने, तथ्यों को सही ढंग से आरोप पत्र में प्रस्तुत नहीं करने और शीर्ष अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने जैसे गंभीर आरोप हैं। जिस मामले में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने निलंबित करने की कार्रवाई की है और विभागीय जांच बैठाई हैं।
यह भी पढ़ें : नोएडा में एक दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का होगा आयोजन
पांच सालों से नोएडा में तैनात हैं गिरीश राज प्रसाद
जनपद गौतम बुध नगर में इंस्पेक्टर गिरीश राज प्रसाद जिले में 5 वर्ष से तैनात हैं और लगभग दो साल पहले जिले से बाहर प्रशासनिक ट्रांसफर हो गया था। ट्रांसफर के बावजूद भी गिरीश राज प्रसाद क़रीब 2 सालों से गौतमबुद्ध नगर में डटे हुए थे। वह पिछले 5 वर्षों से गौतमबुद्ध नगर क्राइम ब्रांच में तैनात थे।
(रिपोर्ट एंड इनपुट- निशांत शर्मा)

