परिणीति और राघव हाल ही में सगाई के बंधन में बंध गए। कपल की इंगेजमेंट के फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सगाई के कुछ इनसाइड और बेहद ही प्यारे फोटो वायरल हो रहें हैं।
13 मई को परी ने आप पार्टी के नेता राघव के साथ क्लोजफ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में रिंग सेरेमनी की थी। अब मंगेतर राघव, कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा फैमिली और दोस्तों की कई इनसाइड और दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की हैं।
पहली फोटो में आप देख सकते हैं कि परी और राघव अपनी पूरी फैमिली के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहें हैं। वहीं दूसरी तरफ में सासू मां और बहू का प्यार दिखाई दे रहा है। परी राघव की मां यानि अपनी सासू मां को गाल पर किस करते हुए प्यार लुटाती दिख रहीं हैं जिसमें दोंनो के चेहरे पर स्माइल,लव साफ दिख रहा है।

अगली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि राघव अपनी लेडी लव को बाहों में रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं और एक्ट्रेस भी राघव की बांहो में सिमटी हुई नजर आ रहीं हैं। वहीं ग्लोबल आइकन और परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाले जीजू का सगाई के दौरान टीका करती हुई नजर आ रही हैं जो कि अपने आप में एक आइकॉनिक मूवमेंट रहा।

इन सारी तमाम फोटो में जो सबसे बेस्ट मूवमेंट दिखा था वो था राघव का परी के आंसूओं को पूछना। अक्सर लोग इतने बड़े लाइफ मूवमेंट को लेकर भावुक हो ही जाते हैं और उसी वक्त पता लगता है कि आपका लाइफ पार्टनर आपके आंसूओं को समेटकर चेहरे पर खुशी ला सके।

परी भी इतने बड़े मूवमेंट को लेकर इमोश्नल हुईं लेकिन इसके बाद उन्होंने पूरे फंक्शन को बहुत एन्जॉय किया।

