Indo-Pak Border: भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भारतीय सेना का एक ड्रोन पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश कर गया। भारतीय सेना ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि ड्रोन ट्रेनिंग मिशन पर था, जब तकनीकी खराबी के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और पाकिस्तान के क्षेत्र में चला गया।
भारतीय सेना ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9:25 बजे भारतीय क्षेत्र के भीतर ट्रेनिंग कर रहा ड्रोन अचानक से तकनीकी खराबी के चलते नियंत्रण खो बैठा। इस वजह से ड्रोन भिम्बर गली सेक्टर के सामने स्थित पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में बहक गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने इस ड्रोन को तुरंत ही अपने कब्जे में ले लिया।
ड्रोन की वापसी के लिए संदेश भेजा गया
भारतीय सेना ने इस घटना के बाद पाकिस्तानी सेना को एक हॉटलाइन संदेश भेजा है, जिसमें ड्रोन की वापसी की मांग की गई है। दोनों देशों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा जारी है।
ये भी पढ़ें..
तकनीकी खराबी बनी कारण
सेना के सूत्रों के मुताबिक, ड्रोन ट्रेनिंग मिशन के दौरान तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण से बाहर हो गया था, जिसके चलते वह पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गया। सेना इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

