भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि बोर्ड की ओर से 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। भारतीय टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है। वह अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। रहाणे लंबे वक़्त से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाला यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 से 11 जून तक लंदन के ओवल में खेला जाएगा। मुकाबले के लिए 12 जून को रिजर्व डे के रूप में शामिल किया गया है।
वहीं हरफनमौला खिलाड़ियों के तौर पर अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर भी टीम में हैं। तेज गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट संभालेंगे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड इस प्रकार है :-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

