India Expels Canadian Diplomant : कनाडा द्वारा भारतीय पर आरोप लगाते हुए एक शीर्ष भारतीय राजनयिक को निष्कासित करने के बाद भारत ने मंगलवार को भारत में कनाडाई उच्चायुक्त कैमरन मैके को तलब किया। खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की मौत का भारती की सरकार से संबंध बताते हुए कनाडा ने भारतीय राजनायिक को निष्कासित किया था। उच्चायुक्त को भारत के कनाडाई राजनायिक को निष्कासित करने के फैसले के बारे में सूचित किया गया। विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में यह भी बताया गया है कि निष्कासित राजनयिक को अगले पांच दिनों के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।
भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को आज बुलाया गया और भारत में स्थित एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के भारत सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया गया। संबंधित राजनयिक को अगले पांच दिनों के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। यह निर्णय कनाडा के राजदूतों का भारत के आंतरिक मामलों में बढ़ते दखल के लिए सरकार की चिंता को दर्शाता है।
बयान के मुताबिक, यह फैसला हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है। इससे पहले सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा था कि कनाडा सरकार ने खालिस्तानी नेता की हत्या में देश की संलिप्तता के आरोप में भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: GBC में लक्ष्य का महज 60 % पूरा कर सकी प्राधिकरण, नंद गोपाल नंदी ने जताई नाराजगी
जोली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम संप्रभुता के इस संभावित उल्लंघन को पूरी तरह से अस्वीकार्य मानते हैं और यही कारण है कि हम आज यह जानकारी (भारतीय राजनयिक के निष्कासन की) लेकर आ रहे हैं।” हालाँकि, भारत ने मंगलवार को अपनी संसद में कनाडाई प्रधान मंत्री के बयान और उनके विदेश मंत्री के बयान को भी खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें : Gautam Buddh Nagar: जिले में 21 और 22 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानिए वजह
एक बयान में कहा गया, “कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं।” आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “इसी तरह के आरोप कनाडाई प्रधान मंत्री ने हमारे प्रधान मंत्री पर लगाए थे और उन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था।”

