Ind VS Pak : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला बारिश से धुलने के बाद आज एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के एक दूसरे के आमन-सामने होंगे। दोनों देश आज के मुकाबले में जीतने की पूरी कोशिश करेंगे क्योंकि पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल ही गया था। हालांकि आज के मैच अगर धुलता है तो इसके लिए एक रिज़र्व डे भी रखा गया है, जिसका मतलब है कि बारिश की वज़ह अगर आज का मैच नहीं हो पाता है तो दूसरे दिन मैच खेला जाएगा।
समय और जगह
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का समय दोपहर 3 बजे निर्धारित किया गया है। दोपहर 2:30 बजे दोनों टीमों की बीच सिक्का उछाला जाएगा। बता दें कि ये मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
India की सम्भावित प्लेइंग टीम
India: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन/केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर/अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।
Pakistan की सम्भावित प्लेइंग टीम
Pakistan: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।

