14 अक्टूबर शनिवार का वीकेंड काफी धमाकेदार होने वाला है भारत और पाक (IND vs PAK) के बीच वनडे विश्व कप 2023 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर IND vs. PAK के मैच के बॉयकॉट का ट्रेंड शुरू हो गया।
IND vs PAK : BCCI सचिव जय शाह हुए ट्रोल
दरअसल पाक खिलाड़ी अहमदाबाद पहुंचे तो उनका जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया फूल बरसाए गए, पटका पहनाया गया, लड़कियों ने लोक नृत्य जो कि भारत कि संस्कृति है उसे पाक खिलाड़ियों के सामने पेश किया और मेसेज दिया कि अतिथि देवो भव लेकिन अब लोग इस पर BCCI सचिव जय शाह को ट्रोल कर रहें हैं।
IND vs PAK : पाक के खिलाडियों के शिष्टाचार स्वागत को लेकर भड़के लोग दी ये प्रतिक्रियाएं
यूजर्स जवानों की शहादात के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके लिख रहें हैं कि बीसीसीआई जवानों की शहादत को भूल गया है इतना स्वागत और शिष्टाचार पाक के लिए बिल्कुल सहीं नहीं है क्योंकि वो इस सम्मान के लायक नहीं है। केवल इतना ही नहीं मैच से पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया है जिसमें बॉलीवुड के कई पॉपुलर सिंगर जैसे शंकर महादेवन, सुखविंदर सिंह, अरिजीत सिंह अपनी परफॉर्मेंस देंगे तो इस पर लोग काफी भड़के हुए हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा BCCI को ये नहीं करना चाहिए।

