World Cup 2023: पश्चिम रेलवे 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले भारत-पाकिस्तान (IND VS PAK) क्रिकेट मैच को देखने आने वाले क्रिकेट प्रशंसकों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल एवं अहमदाबाद के बीच एक और जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसे विशेष किराये पर चलाया जाएगा। इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:
ट्रेन संख्या 09015/09016 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल
ये देखिए : BJP का कांग्रेस पर वार, राहुल को बताया ‘रावण’ | Ravan। BJP Poster | Niwan Times
ट्रेन संख्या 09015 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल शुक्रवार, 13 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल से 23.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09016 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल रविवार, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद से 02.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दादर, बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत एवं वडोदरा जं. स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी एवं द्वितीय सिटिंग श्रेणी के कोच रहेंगे।
यह भी पढ़े :- World Cup 2023: मैच के दौरान विराट ने क्यों गले लगाया, नवीन ने किया खुलासा
ट्रेन संख्या 09015 एवं 09016 की बुकिंग 13 अक्टूबर से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। उपर्युक्त ट्रेन विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी।

