देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले देश के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। हर रोज 10 हजार से ऊपर मामले दर्ज किये जा रहे है। यह महामारी फिर से वैसे ही हालात की ओर इशारा कर रहा है जैसे पिछले कुछ सालों में था। बता दें कि केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 12,193 नए मरीज संक्रमित पाए गए है। इस दौरान 32 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गयी है। वहीं 10,765 मरीज स्वस्थ हुए। अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित 4,42,83,021 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत है।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़े के अनुसार फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 67,556 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 6.17 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 5,602 खुराक दी गई हैं। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,97,477 लोगों की जांच की गई। जबकि अबतक कुल 92.52 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

