देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से डराने लगे है। देश भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। हर रोज हज़ारों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,435 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 11 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई है। हालाँकि इस दौरान स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2,508 दर्ज किया गया हैं। गौरतलब है कि अब तक कोरोना वायरस से 4,41,79,712 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।
बहरहाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कोरोना मरीजों को लेकर एक आंकड़ा जारी किया है जिसके अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23,091 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 3.38 प्रतिशत है।
इसके अलावा अगर देश भर में टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,979 कोरोना की खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,31,086 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.21 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

