देश में कोरोना महामारी का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले अब देश के लिए चिंता का विषय बन गया है। हर रोज 10 हजार से अधिक मरीज देश में मिल रहे है। ऐसा लग रहा है कि देश में कोरोना महामारी एक बार फिर अपना पावों फैला रहा है। पिछले 24 घंटे के अंतराल में देश में कोरोना वायरस से 12,591 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 29 मरीजों की मौत भी हो गयी है।
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 हो गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 5.46 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से अबतक 4,42,61,476 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.67 प्रतिशत है।
टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 574 खुराक दी गई हैं। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2,30,419 लोगों की जांच की गई। जबकि अबतक कुल 92.48 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

