11 मई को यूपी निकाय चुनाव और कर्नाटक में चुनाव हो चुकें हैं 13 मई को नतीजें सामने आएंगे लेकिन उससे पहले कर्नाटक चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ रहा है और भाजपा की हार और कांग्रेस की जीत के अनुमान सामने आ रहें हैं अब आप तो जानते हैं कि राजनीति एक ऐसी चीज़ है कि कब क्या हो जाए। एग्जिट पोल के आंकड़ो से भाजपा पार्टी में टेंशन बढ़ी हुई है कि अगर वो हारी तो 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कर्नाटक का ये चुनाव रिजल्ट ये बतायेगा कि अगले पांच सालों में राज्य में किसकी सरकार बनेंगी। कर्नाटक का ये चुनाव रिजल्ट जो 13 मई को आने वाला है 2024 लोकसभा चुनाव के लिए महाभारत के युद्ध के सामान है ये कर्नाटक का चुनाव।
बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 400 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। केवल कर्नाटक में ही बीजेपी के लिए मुसीबतें नहीं हैं पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र में भी बीजेपी की सीटें घट सकती हैं क्योंकि महाराष्ट्र में राजनीति के समीकरण बदल गए हैं 2019 में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना अब कांग्रेस और एनसीपी के साथ महाविकास अघाड़ी में है। बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को मिला लिया है लेकिन मूड ऑफ नेशन के सर्वे में महाविकास अघाड़ी को 48 में से 34 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
वहीं बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन में वापसी कर चुकें हैं और बीजेपी के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में दिक्कतें आ सकती हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तीसरी बार सत्ता में वापसी के बाद से बीजेपी का समीकरण बिगड़ गया है और उसके तमाम नेता टीएमसी का दामन थाम रहे हैं।

