पहलवानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी हैं,कोर्ट का फैसला आने के बाद अब खाप और किसान भी इस धरने में बी बीते दिन शामिल हो चुके हैं,दरअसल 7 मई को हरियाणा समेत कई राज्यों से खाप पंचायतों के लोग धरना स्थल पर पहुंचे साथ ही समर्थन देने पहुंचे किसान संगठनों की तरफ से ऐलान किया गया कि WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अगर 21 मई तक गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वे कुछ बड़े फैसले लेंगे इतना ही नहीं बीते दिन पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च भी निकाला गया. लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हुआ,आपको बता दें बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट सहित कई शीर्ष पहलवानों यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.पहलवान बजरंग पुनिया की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड किया गया जिसमे बजरंग ने लिखा था मैं बजरंगी हूं और मैं बजरंग दल का समर्थन करता हूं”. इतना ही नहीं इस फोटो के कैप्शन में लोगों से इसे व्हाट्सएप स्टेटस और डिस्प्ले पिक्चर पर लगाने की अपील भी की थी,लेकिन चन्द मिनटों बाद ही यह पोस्ट डिलीट भी कर दी गयी |
क्यों डिलीट की पोस्ट?
दरअसल इंस्टाग्राम पर यूजर्स के एक वर्ग की तरफ से उनके इस पोस्ट की काफी आलोचना की गई. जिसके तुरंत बाद ही बजरंग को अपनी इस पोस्ट को डिलीट करना पड़ा .आपको बता दें की बजरंग पुनिया का यह पोस्ट ऐसे समय पर आया जब कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें पार्टी ने सत्ता में आने के बाद बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा किया है|

